महिलाओं की आवाज बनेगी महा जन-सुनवाई, दीपिका शोरी के प्रयास से बस्तर में बढ़ी न्याय की उम्मीद

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेशभर में महा जन-सुनवाई अभियान आयोजित किया जा रहा है। यह अभियान 9 मार्च से 13 मार्च तक संचालित होगा, जिसमें महिला उत्पीड़न और अन्य मामलों की सुनवाई कर पीड़ितों को राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
बस्तर संभाग से जुड़े मामलों की विशेष सुनवाई 13 मार्च को जगदलपुर में आयोजित की जाएगी। इस दौरान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में पीड़ित महिलाओं की शिकायतों पर सुनवाई होगी। सुनवाई में बस्तर संभाग प्रभारी अधिवक्ता दीपिका शोरी के साथ आयोग की सदस्य सरला कोसरिया और ओजस्वी मंडावी भी मौजूद रहेंगी।
इस जन-सुनवाई में बस्तर संभाग के सातों जिलों—बस्तर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, बीजापुर और सुकमा—से प्राप्त महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और अन्य शिकायतों पर विस्तार से सुनवाई की जाएगी। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली प्रक्रिया देर रात तक चल सकती है, ताकि अधिक से अधिक पीड़ित महिलाओं को न्याय मिल सके।
बस्तर संभाग प्रभारी दीपिका शोरी ने बताया कि आयोग की पहुंच महिलाओं तक बढ़ाने के लिए लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में संवाद स्थापित किया गया है। उन्होंने सखी सेंटर, महिला सेल, नारी निकेतन और जेलों में बंद महिला कैदियों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझा और उन्हें न्यायिक प्रक्रिया से जोड़ने का प्रयास किया।
उनके इन प्रयासों का असर अब साफ दिखाई दे रहा है। बस्तर की महिलाएं खुलकर अपनी बात रखने के लिए आगे आ रही हैं और आयोग के माध्यम से न्याय मिलने की उम्मीद भी बढ़ी है। स्थानीय स्तर पर भी इस पहल को महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज