महिला आरक्षण बिल गिरा: “उत्सव का दिन काला दिन बना”, भाजपा नेता का विपक्ष पर तीखा हमला

रिगनी / खरौद लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) के गिरने के बाद सियासत तेज हो गई है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय ने इस मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे देश की महिलाओं के साथ अन्याय बताया है। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल का दिन देश की आधी आबादी यानी महिला बहनों के लिए उत्सव का दिन होना चाहिए था, लेकिन यह दिन “काला दिन” बनकर रह गया।
इंजी. पाण्डेय ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन सहित समस्त विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि इस घटनाक्रम से उनकी महिला विरोधी मानसिकता उजागर हो गई है। उनके विरोध के चलते यह महत्वपूर्ण बिल 52 मतों से गिर गया, जिससे महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाया।
उन्होंने कहा कि बिल गिरने के बाद कुछ विपक्षी नेताओं द्वारा उत्सव जैसा माहौल बनाना उनकी संकीर्ण सोच को दर्शाता है। महिलाओं के अधिकारों से जुड़े इतने महत्वपूर्ण विषय पर इस प्रकार की राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
भाजपा नेता ने आगे कहा कि विपक्ष की नकारात्मक राजनीति के कारण देश कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर पीछे रह रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष देश को परिसीमन जैसे अहम विषय से भी वंचित रखने का प्रयास कर रहा है इंजी. रवि पाण्डेय ने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले समय में देश की महिलाएं इस फैसले का जवाब देंगी और विपक्षी दलों को इसका राजनीतिक परिणाम भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति और अधिक जागरूक होकर ऐसे दलों का विरोध करेंगी, जिन्होंने महिला आरक्षण का समर्थन नहीं किया उन्होंने अंत में कहा कि भाजपा हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण के पक्ष में रही है और आगे भी उनके अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज