महिला आरक्षण बिल पर सियासत गरम, पीएम मोदी बोले– विपक्ष को होगा पछतावा

नईदिल्ली । लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़ा विधेयक पारित नहीं होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने विधेयक पारित न होने पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों को विधेयक का समर्थन न करने के लिए जीवन भर पछतावा होगा। कथित तौर पर प्रधानमंत्री ने ये बात संसद भवन में आयोजित सुरक्षा मामलों की संसदीय समिति की बैठक के दौरान कहीं।
रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्षी दलों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी और वे इसे छिपाने के बहाने ढूंढ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। हमें देश के हर गांव तक यह बात पहुंचानी होगी कि विपक्ष की मानसिकता महिला विरोधी है। वे पहले से ही इसे छिपाने के बहाने ढूंढ रहे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री ने सांसदों से विधेयक के पक्ष में वोट करने की अपील की थी।
सरकार महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े 3 विधेयक लेकर आई थी। इनमें से एक संविधान संशोधन विधेयक था, जिस पर कल मतदान हुआ। विधेयक के पक्ष में 298 और विरोध में 230 सांसदों ने वोट किया। विधेयक को पारित होने के लिए जरूरी सदन में मौजूद कुल सदस्यों के दो तिहाई वोट नहीं मिले। इसके बाद सरकार ने बाकी दोनों विधेयकों पर मतदान नहीं कराया। 12 साल में पहली बार सरकार किसी विधेयक को पारित नहीं करा पाई है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज