महिला का अपहरण कर बंधक बनाकर रखा गया,परिजनों को फोन कर कहा ……………

मेरठ: मेरठ के खरखौदा क्षेत्र निवासी एक महिला को वृंदावन से अपहरण कर बंधक बनाकर रखा गया और फिर उसे आठ हजार रुपये में राजस्थान के भरतपुर के थाना सदर बयाना इलाके के एक गांव में बेच दिया गया। महिला के हाथ शुक्रवार शाम आरोपी का मोबाइल लग गया और उसने अपने परिजनों को फोन कर दिया। कॉल की मदद से मेरठ पुलिस ने महिला को खोज निकाला और भरतपुर पहुंच गई। खरखौदा के एक गांव निवासी महिला का 21 सितंबर को पति से विवाद हो गया। महिला वृंदावन चली गई। 22 को परिजनों ने खरखौदा थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। उधर, वृंदावन में एक युवक ने महिला को झांसे में लिया और अपने घर ले जाकर बंधक बना लिया। महिला के कुंडल लूट लिए और 24 को महिला को नशीला पदार्थ देकर राजस्थान ले गया। महिला को भरतपुर जिले के थाना रूदावल स्थित गांव ब्रह्मवाद निवासी कुंवरसिंह उर्फ कृष्णा को बेच दिया। एक दिन अपने पास रखने के बाद महिला को कुंवरपाल ने सदर बयाना थानाक्षेत्र के गांव बमूरी निवासी बदन सिंह को आठ हजार रुपये में बेच दिया।

27 सितंबर की शाम को महिला के हाथ बदन सिंह का फोन लग गया। महिला ने परिजनों के नंबर पर कॉल कर बताया कि उसे राजस्थान में कहीं बेच दिया गया है और बंधक बनाकर रखा है। परिजनों ने यह नंबर तुरंत खरखौदा पुलिस को दिया। सर्विलांस टीम को नंबर देकर लोकेशन पता की गई। एक टीम को शुक्रवार देररात रवाना किया गया। शनिवार को पुलिस ने भरतपुर में स्थानीय पुलिस की मदद से दबिश दी। बदन सिंह को सदर बयाना पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर महिला को बरामद कर लिया गया। बदन सिंह की निशानदेही पर कुंवरपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया।
खरखौदा पुलिस रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर और अपहृत महिला को बरामद कर मेरठ ले आई। आरोपियों पर बंधक बनाकर रखने, अपहरण करने और मानव तस्करी की धाराएं बढ़ाई गई। महिला ने मेडिकल कराने से इंकार कर दिया, जिसके बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट भेजा गया। महिला को कोर्ट के आदेश पर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस कुंवरपाल की कॉल डिटेल से उस आरोपी की तलाश में लगी है, जिसने वृंदावन में महिला को अगवा कर बंधक बनाकर रखा था। एसएसपी, मेरठ डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि खरखौदा क्षेत्र निवासी एक महिला लापता हो गई थी, जिसे मानव तस्करी करने वाले गिरोह ने पकड़ लिया था। महिला को सकुशल बरामद कर लिया है और दो की गिरफ्तारी की है। बाकी कार्रवाई प्रचलित है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज