13 मतों से शानदार जीत, गाड़ा समाज व क्षेत्र में खुशी का माहौल
राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल
देवभोग – 09 अगस्त 2026 दिन रविवार को साई मंदिर प्रांगण में कोटवार एसोसिएशन ऑफ गरियाबंद जिला अध्यक्ष चुनाव संचालन प्रक्रिया रखी गई थी, जिसमें कोटरवार संघ के जिलाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में महेश सोनवानी ने 13 मतों से शानदार जीत दर्ज कर जिलाध्यक्ष का पद हासिल किया है। उनकी जीत की खबर सामने आते ही गाड़ा समाज सहित क्षेत्र के लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। समर्थकों एवं समाज के लोगों ने महेश सोनवानी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। साथ में संगठन में विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया जिसमें मनीराम जगत को उपाध्यक्ष, बसंत कुमार जगत सलाहकार,धनेश जगत संरक्षक, प्रीतमसिंह सूर्यवंशी कोषाध्यक्ष, गंगा राम मंगराज सचिव ओमप्रकाश जगत मिडिया प्रभारी चुना गया।यह चुनाव सर्व सम्मति से शांत वातावरण से सम्पन्न हुआ।

कोटरवार संघ के जिलाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर समाज के लोगों में काफी उत्सुकता बनी हुई थी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज के प्रतिनिधियों एवं मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया, जिसमें महेश सोनवानी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 13 मतों के अंतर से पराजित कर जीत हासिल की। महेश सोनवानी की इस जीत को समाज के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनकी जीत के बाद समर्थकों में उत्साह देखने को मिला और जगह-जगह बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। समाज के लोगों ने उम्मीद जताई कि नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कोटरवार संघ को नई दिशा मिलेगी तथा समाज के हितों से जुड़े विषयों को मजबूती के साथ उठाया जाएगा।
समाज की एकता और विकास को मिलेगी नई दिशा
महेश सोनवानी के जिलाध्यक्ष बनने के बाद समाज के लोगों को उम्मीद है कि वे संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलेंगे। शिक्षा, रोजगार, सामाजिक जागरूकता, युवाओं की भागीदारी और समाज के विकास से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी पहल किए जाने की अपेक्षा जताई जा रही है।
समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने कहा कि संगठन की मजबूती समाज की एकता पर निर्भर करती है। ऐसे में नए जिला बनने से कोटवार एसोसिएशन को मजबूती प्रदान होगी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान मौके पर ब्लाक के कई गांवों से पहुंचे कोटवार भाई बहनों एवं समाज के वरिष्ठ, जेष्ठ, श्रेष्ठ गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है






