मिनीमाता स्कूल के आकाश यादव का राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में चयन

25वीं राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में मिनीमाता स्कूल के 14 वर्षीय छात्र आकाश यादव का चयन राज्य स्तरीय टीम के लिए किया गया है। आकाश के इस चयन से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर है।

इस अवसर पर कल्याण शिक्षण समिति के सचिव गिरीश शर्मा, पदाधिकारी एवं सदस्यगण, विद्यालय के प्राचार्य भोजेंद्र सिंह, खेल शिक्षक गोपाल दास महंत सहित समस्त शिक्षकों ने आकाश को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने छात्र को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

विद्यालय परिवार ने कहा कि आकाश का चयन न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है, और यह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगा।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com