मिलर्स एसोसिएशन यूनियन ने सीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

राजधानी से जनता तक । देवभोग। जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल । मिलर्स एसोशिएशन ने सीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंप बताया पिछला भुगतान नहीं होने के कारण आर्थिक व मानसिक स्थिति खराब हो रही है।धान का उठाव नहीं करेंगे मिलर्स। लंबित भुगतान की मांग को लेकर राइस मिलर एक बार फिर असहयोग आंदोलन छेड़ दिया है।देवभोग राइस मिलर्स एसोशियसन के पदाधिकारियों ने आज देवभोग तहसीलदार चितेश देवांगन को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा है,जिसमें उन्होंने बताया कि पिछले दो वित्तीय वर्ष का विभिन्न भुगतान रोका गया है,उसका भुगतान किया जाए।

मिलर्स के इस फैसले से एक बार फिर धान खरीदी पर संकट मंडराते दिख रहा है।क्योंकि जिले के 90 खरीदी केंद्रों में से ज्यादातर में खरीदी की सीमा बफर लिमिट पार कर गया है।किसी तरह उठाव शुरू होने से कई केंद्रों को राहत मिलना शुरू हो गया था,लेकिन मिलर्स के फैसले से प्रशाशन एक बार फिर सकते में आ गया है।

20 दिसंबर तक बंद रखेंगे काम_राइस मिलर्स एसोशियसन के अमितेश अवस्थी,दिनेश अग्रवाल,आशिफ मेमन,आरिफ मेमन,हरीश साहू ,निखिल माहेश्वरी,आनंद शारडा ने बताया कि सरकार ने पहले वायदा किया था लेकिन कैबिनेट में भुगतान का जिक्र नहीं किया। प्रदेश एसोशिएशन में लिए गए निर्णय के हवाले से बताया कि 20दिसंबर तक खरीदी केंद्रों से उठाव नहीं कर असहयोग आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया है।21 दिसंबर को राजधानी आमसभा होगी जिसमें आगामी कार्यक्रम का फैसला लिया जाएगा।

तहसीलदार चितेश देवांगन ने कहा कि मिलर्स एसोशियसन द्वारा लंबित भुगतान की मांग को लेकर माननीय सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया है,द्वारा उचित माध्यम से मांगो को अवगत कराया जाएगा

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज