मिशन कनेक्ट से कोंटा में विकास को रफ्तार: 7 करोड़ रुपये के कार्यों को मिली प्रशासकीय स्वीकृति

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

 

सुकमा। जिले के कोंटा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन में संचालित मिशन कनेक्ट कोंटा के तहत पंचायतों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए करीब 7 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति (एएस) प्रदान की गई है। इससे पंचायत स्तर पर जनहित से जुड़े निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा किया जा सकेगा।

जानकारी के अनुसार, मिशन कनेक्ट कार्यक्रम के अंतर्गत सभी सरपंचों को आवश्यक विकास कार्यों के लिए स्वीकृति दी गई है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो सके और लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।

11 स्थानों पर बन रहे प्रशासनिक परिसर

बैठक के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा कोंटा क्षेत्र में निर्माणाधीन प्रशासनिक परिसरों की विस्तृत समीक्षा भी की गई। वर्तमान में 11 स्थानों पर प्रशासनिक परिसरों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इन परिसरों के बनने से ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे उन्हें दूर-दराज के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

गुणवत्ता और समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान

समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर ने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और समय-सीमा को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक परिसरों के निर्माण से ग्रामीणों को प्रशासनिक सेवाओं तक आसान पहुंच मिलेगी और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने सरपंचों और जनप्रतिनिधियों को भी अपने-अपने गांवों में चल रहे निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

बैठक में जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में जनपद पंचायत कोंटा अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता कवासी, एसडीएम कोंटा श्री सुभाष शुक्ला, सीईओ जनपद पंचायत कोंटा श्री सुमित ध्रुव सहित जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने बताया कि मिशन कनेक्ट कोंटा के माध्यम से क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज