मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जतन साय को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल

मिला नया सहारा, अपना कार्य स्वयं करने में होंगे सक्षम

खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद

जशपुर ।  मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से एक बीमारी की वजह से चलने फिरने में असमर्थ जतन साय पैंकरा को एक बड़ा सहारा मिला है। मुख्यमंत्री ने आज कैंप कार्यालय में उन्हें बैटरी चलित ट्राई साइकिल प्रदान किया गया। इससे उनमें एक नया आत्मविश्वास का संचार  हुआ है, अब वह अपनी दिनचर्या के कार्य  करने में स्वयं सक्षम हो सकेगा। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय कलेक्टर श्री रोहित व्यास पुलिस अधीक्षक श्री शशी मोहन सिंह और अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। बीमारी की वजह से बगीचा विकास खंड के ग्राम पसीया निवासी  श्री जतन साय पैंकरा को चलने फिरने असमर्थ थे। अपने दिनचर्या के कामों में भी उन्हें किसी और पर निर्भर रहना पड़ता था।  जतन साय  ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में इस संबंध में आवेदन देकर अपनी परेशानियों का जिक्र किया और ट्राई साइकिल प्रदान करने की मांग की। कैंप कार्यालय बगिया में उन्हें आज बैटरी चलित ट्राई साइकिल प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करने के साथ ही  सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज