मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण सिंह भदौरिया की सौजन्य भेंट

सुकमा जिले के विकास कार्यों पर हुई सार्थक चर्चा।

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सुकमा जिले के भाजपा के वरिष्ठ नेता, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि अरुण सिंह भदौरिया (काका) ने मुख्यमंत्री निवास नवा रायपुर पहुँचकर सौजन्य भेंट की।

इस दौरान सुकमा जिले से जुड़े राजनीतिक, प्रशासनिक एवं विकासात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने जिले में चल रहे विकास कार्यों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और जनसुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली।

श्री भदौरिया ने मुख्यमंत्री को सुकमा क्षेत्र की जनभावनाओं, स्थानीय जरूरतों तथा संगठनात्मक गतिविधियों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिले के सर्वांगीण विकास हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य “अंत्योदय की भावना के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाना” है।

भेंट के दौरान प्रदेश और जिले के समग्र विकास को लेकर दोनों नेताओं के बीच सकारात्मक एवं सार्थक संवाद हुआ। यह मुलाकात सुकमा जिले की भावी योजनाओं और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज