मुख्यमंत्री साय रायपुर दक्षिण में किया भाजपा का प्रचार

रायपुर । राजधानी रायपुर के दक्षिण विधानसभा की उपचुनाव प्रक्रिया अब अंतिम चरण पर पहुंच गई है। यहां 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। आज शाम चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। अंतिम चरण के लिए भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता मैदान में हुंकार भरेंगे और जनता के बीच अपनी बात रखकर मतदाताओं को आकर्षित करेंगे। चुनाव थमने से पहले आज सीएम साय आज रोड शो करेंगे। आज भाजपा के मंत्रियों समेत सभी स्टार प्रचारक दक्षिण के मैदान में धुआं धार चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता भी आज ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार करेंगे। जिसके बाद आज शाम 11 नवंबर को चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। जिसके बाद प्रत्याशी घर-घर जाकर ही चुनाव प्रचार कर सकते हैं। आपको बता दें कि दक्षिण में उप चुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होने को है। जिसके बाद इसका परिणाम 23 नवंबर को आएगा। दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। भाजपा ने जहां पूर्व सांसद सुनील सोनी को चुनाव मैदान में उतारा है तो कांग्रेस ने युवा नेता आकाश शर्मा को टिकट दिया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज