
मैनपुर मे ईद पर निकला जुलुस ईदगाह मे नमाज अदा कर देश मे अमन शांति खुशहाली की मांगी गई दुआ
नगर मे सद्भावना के अनुरूप हिन्दू मुस्लिम भाई गले मिलकर एक दूसरे को दिये बधाई
मैनपुर – तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर मे आज गुरूवार को ईद -उल -अजहा का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया सुबह 7ः30 बजे रजा मस्जिद से जुलुस निकाली गई जुलुस मे रंग बिरंगे नये कपड़े पहने छोटे -छोटे बच्चे हाथो मे झंडा लेकर चल रहे थे युवा नौजवान बुजुर्ग नात शरीफ पढ़ रहे थे यह जुलुस ईदगाह पहुंची जहां मौलाना सिब्तैन रजा खान साहब द्वारा ईद की विशेष नमाज अदा कराई गई और सलातो सलाम का नजराना पेश किया गया तथा प्रदेश व देश मे अमन शांति खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और मुस्लिम समाज के लोगो ने कब्रिस्तान पहुंचकर अपने मरहूमो के कब्रो मे फुल, ईत्र चढ़ाकर फातिहा पढ़ी । इस मौके पर प्रमुख रूप से मुस्लिम समाज मैनपुर के पेश इमाम दिलसार आलम,हाजी रफीक मेमन, हाजी गुलाम मेमन, हाजी हुसैन मेमन,हाजी सत्तार मेमन, हाजी शब्बीर मेमन, हॉजी गफ्फु मेमन , हाजी इलियास मेमन,शेख हसन खान, जुनैद रजा, अहमद बेग, गुलाम रसुल बेग, इकबाल मेमन, जाहिद भट्टी,अनीश सोलंकी, शेख हुसैन, हैदर मेमन,गोलू मेमन,नदीम भाई, सुल्तान मेमन,अजहर मेमन,हनीफ मेमन,जमाल खान, अख्तर मेमन,बबला भाई, अहसन मेमन, शेख फखरूद्दीन, ईकराम, रमजान खान, जब्बीर भाई, ईशुफ मेमन, गुलाम मेमन, अफजल मेमन, शाहिद मेमन, सिकंदर मेमन, आरिफ मेमन, जावेद मेमन, आसिफ मेमन, अफरोज खान, शेख खलील खान, शेख ईमामुद्दीन, अलताफ खान, अमीन खान, आलीम अंसारी, रसीद खान, आकीस खान, शरीफ रजा, पीर मोहम्मद खान, खलील खान ,एजाज मेमन, रियाज मेमन, आकीश खान, आरीफ खान, फकीरा भाई, नजीब बेग, सिकन्दर मेमन, शहरूख खान, रिजवान बेग, शाजिद बेग, हबीब मेमन, अमान मेमन, शरीफ सोलंकी, जब्बीर खान, आमीन भाई,नजीब बेग, फैजान खान, ज़ुबैर सोलंकी,अवैश मेमन,सौबान मेमन,आतिफ खान, शेख फरान, अकबर भाई, मसूद भाई फरीद भाई,सकिल भाई, फिरोज भाई,अम्मु भाई सहित सैकड़ो की संख्या मे मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित थे। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने थाना प्रभारी शिवशंकर हुर्रा के नेतृत्व में पुलिस बल बड़ी संख्या मे तैनात थे।
हिन्दू मुस्लिम भाई मैनपुर नगर मे सद्भावना अनुसार एक दूसरे को गले मिलकर बधाई देते नजर आये और ईद पर्व पर काफी उत्साह देखने को मिला। ज्ञात हो कि मैनपुर नगर से इस वर्ष हज करने मक्का मदीना 08 लोग गये हुए है।




