मोदी सरकार की विकसित भारत की संकल्पना से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है – पेकू राम नायक पूर्व युवामोर्चा मण्डल अध्यक्ष

जिला संवाददाता-चरण सिंह क्षेत्रपाल राजधानी से जनता तक

गरियाबंद – भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा गांवों-गांवों में आम नागरिकों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है, जिसमें किसानों को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी,युवाओं को रोजगार,व महिलाओं प्रति माह एक हजार रुपए महतारी वंदन योजना से लाभ दिया जा है। विधानसभा चुनाव के दौरान मोदी सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब लोगों के लिए अनेक योजनाएं लागू किया गया था।उसे आज प्रदेश सरकार विष्णु देव साय सरकार ने किसानों के धान को समर्थन मूल्य में खरीदी कर रही है।इन जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। जिसमें अनेक वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। अभी फिलहाल कुछ महीनों से राज्य सरकार ने प्रदेश की 70 लाख विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना से लाभ दिया जा रहा है। पूर्ववर्ती सरकार कांग्रेस के शासन काल में गरीब लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना से एक भी हितग्राहियों को पीएम आवास नहीं मिली।जब छतीसगढ़ राज्य में भाजपा की विष्णु देव साय सरकार बनी तो गरीबों को छत वाली मकान देने में उभर कर सामने आया। अभी हमारे गरियाबंद जिले में दस बारह हजार से भी अधिक पीएम आवास स्वीकृति दी गई है, इसी अनुरूप ही देवभोग क्षेत्र में 4,5 हजार से भी अधिक पीएम आवास योजना स्वीकृत दी गई है। गरीबों के चेहरे खिल उठे हैं, और अपने घरों को तैयार करने में जुड़े हुए हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार ने छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना से 70 लाख विवाहित महिलाओं को 10 वीं किश्त जारी कर दिया गया है। महिलाएं अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर रही है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है