मौसम का मिजाज बदला, हल्की वर्षा से मौसम सुहावना

रायपुर । राजधानी में आज सुबह से ही मौसम सुहावना रहा। सुबह करीब 10 बजे के आसपास आसमान में छाए बादल गहराते गए और 11 बजे के आसपास शहर में खंड वर्षा शुरू हो गई। शहर के कई इलाकों में जहां झमाझम बारिश हो गई तो वहीं कहीं जगहों पर केवल हल्की वर्षा हुई। मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी किया था कि प्रदेश में एक बार फिर से लौटते हुए मानसून से वर्षा की गतिविधियां शुरू हो जाएगी। हुआ भी ऐसा ही, लौटते हुए मानसून से प्रदेश के कई जिले एक बार फिर से सरोबोर हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार सरगुजा के अलावा रायपुर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार बने हुए हैं। इस दौरान दोनों संभागों के जिलों के अलावा मध्य छत्तीसगढ़ में भी हल्की से मध्यम वर्षा के आसार बने हुए हैं। इधर राजधानी में आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। इसके बाद आसमान में छाए बादल घने होते गए और सुबह करीब 11 बजे के आसपास हल्की बारिश शुरू हो गई, जो करीब आधे घंटे तक जारी रही। इस दौरान शहर के आउटरों के कई इलाकों में मध्यम वर्षा हुई, वहीं शहर के अंदर खंडवर्षा की स्थिति देखी गई। शहर के कई इलाकों में जहां अ’छी बारिश हुई तो वहीं कई इलाकों में केवल बूंदाबांदी हुई। हालांकि हल्की वर्षा के बाद मौसम सुहावना हो गया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज