यूपी अंडर-19 ने छत्तीसगढ़ को 9 विकेट से हराया, चार दिवसीय मैच में दर्ज की शानदार जीत

बीसीसीआई द्वारा आयोजित मेंस अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी 2025 के तहत खेले गए चार दिवसीय मैच में उत्तर प्रदेश अंडर-19 टीम ने छत्तीसगढ़ को 9 विकेट से हराकर दमदार जीत हासिल की। यह मुकाबला 23–26 नवंबर के बीच सहारनपुर, उत्तर प्रदेश में खेला गया। चौथे दिन छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी पहली पारी में 77 ओवर में 180 रन बनाए। टीम की ओर से वेदांत खरेडिया ने बेहतरीन 82 नाबाद रन, फैज़ खान ने 28 रन और शिवम यादव ने 21 रन का योगदान दिया। यूपी की ओर से अयान अकरम ने 4 विकेट और आदित्य कुमार सिंह ने 3 विकेट झटके।

जवाब में उत्तर प्रदेश ने अपनी पहली पारी में 117.2 ओवर में 370 रन बनाकर मजबूत बढ़त हासिल की। कार्तिकेय ने 88 रन, भावना गोयल ने 87 रन और अनमोल ने 73 रन बनाए। छत्तीसगढ़ की ओर से फैज़ खान, विधान जेन और धनंजय नायक ने 2-2 विकेट लिए। दूसरी पारी में छत्तीसगढ़ ने 90.2 ओवर में 250 रन बनाकर संघर्ष किया। विकास तिवारी ने 67 रन और बाला जी राव ने 38 रन जोड़े। यूपी के रवि सैनी और अयान अकरम ने 3-3 विकेट हासिल किए।

उत्तर प्रदेश को जीत के लिए 60 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने केवल 9.5 ओवर में 1 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। शांतनु सिंह ने नाबाद 35 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज