रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,अंतर्राज्यीय गांजा सप्लायरों को किया गिरफ्तार

राजधानी से जनता तक/रविन्द्र टंडन

बिलासपुर – सरकार के सख्त तेवर के बाद नशे के खिलाफ एंड टू एंड कार्रवाई शुरू हो गई है। बिलासपुर पुलिस ने इसी कड़ी में पहली बार उड़ीसा से दो अंतर्राज्यीय गांजा सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सप्लायर केरल, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, राजस्थान और तमिलनाडु जैसे प्रदेशों में गांजा की सप्लाई करते थे। बीते दिनों बिलासपुर में पकड़े गए गांजा के खेप की सप्लाई में भी इन्हीं आरोपियों की संलिप्तता थी। आरोपियों को रिमांड में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल बीते 13 सितंबर को रतनपुर पुलिस ने कार में गांजा तस्करी करते राजस्थान निवासी तस्कर राजेश शर्मा को गिरफ्तार किया था। जिससे 1 क्विंटल गांजा बरामद किया गया था। आरोपी तस्कर उड़ीसा से राजस्थान गांजा की तस्करी कर रहा था। सरकार से मिले निर्देश के तहत पुलिस ने इसकी एंड टू एंड इन्वेस्टिगेशन शुरू की। जिसमें जानकारी मिली कि, उड़ीसा के गजपति जिले के पहुंचविहीन क्षेत्र बिरकोट से गांजा की सप्लाई की गई है। पुलिस ने टीम गठित कर उड़ीसा के बीरकोट में गांजा सप्लायरों के ठिकानों पर दबिश दी। जिसमें दो मुख्य गांजा सप्लायर निलांचन बेहरा और विक्रम पात्रो पुलिस के हत्थे चढ़े। आरोपी सप्लायर केरल, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, राजस्थान और तमिलनाडु जैसे प्रदेशों में गांजा की सप्लाई करते थे। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि, 12 दिन पूर्व राजस्थान के तस्कर राजेश शर्मा को भी इन्होंने ही 01 क्विंटल गांजा बिक्री किया था। जिसपर रतनपुर पुलिस ने बीते दिनों कार्रवाई की थी। बहरहाल, आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है। पहली बार है जब एंड टू एंड इन्वेस्टिगेशन में पुलिस गांजा तस्करों के बाद सप्लायरों तक पहुंची है और गांजा के गढ़ उड़ीसा से उन्हें गिरफ्तार किया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज