राजधानी से जनता तक । रायपुर । रायपुर पंजाब से शराब की तस्करी होने का मामला सामने आया है। ये तस्करी एक कॉम्प्लेक्स के फ्लैट से हो रही थी, जहां आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारकर बड़ी मात्रा में शराब जब्त किया है। जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि राजधानी रायपुरी के कॉम्पलेक्स में मौजूद एक फ्लैट में अवैध रूप से शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना पर आबकारी विभाग के सहायक जिला आबकारी अधिकारी नीलम किरण सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक योगेश सोनी, जीतेश्वरी आलेन्द्र, आबकारी आरक्षक पुरुषोत्तम साकार, जागेश्वर वर्मा समेत अन्य लोगों की टीम मौके पर पहुंची और छापामार कार्यवाही करते हुए लाखों रूपये की महंगी शराब जब्त किया है। बताया जाता है कि यहां बड़े-बड़े काटॅॅून में शराब की बोतलें भरी हुई तथा पार्सल के उपर बच्चों की दवाईयां है लिखा हुआ था ताकि किसी को शक ना हो। फिलहाल इसकी जांच जारी है।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है



