राजिम में सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक 15 मार्च को, प्रदेश अध्यक्ष कमल कुर्रे होंगे शामिल

गरियाबंद/राजिम-:सतनामी समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ द्वारा गरियाबंद एवं राजिम विधानसभा की संयुक्त जिला स्तरीय बैठक का आयोजन 15 मार्च, रविवार को किया जा रहा है। यह बैठक राजिम स्थित गुरु घासीदास मंदिर परिसर में सुबह 11 बजे से आयोजित होगी ,जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों सहित जिलेभर के युवा साथियों की उपस्थिति रहेगी।

बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक गतिविधियों को गति देने तथा युवाओं की जिम्मेदारियों के निर्धारण को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों से भेंट-मुलाकात कर उन्हें संगठनात्मक दायित्व भी सौंपे जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान कार्यशाला आयोजित कर समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण बैठक में सतनामी समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कमल कुर्रे का विशेष रूप से आगमन होगा। उनके साथ जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी और समाज के प्रमुख लोग भी उपस्थित रहेंगे।

आयोजकों ने बताया कि बैठक में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है, ताकि संगठन को मजबूत बनाने और समाज के विकास से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश मीडिया प्रभारी थनेश्वर बंजारे ने समाज के सभी युवा साथियों और पदाधिकारियों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज