राज्यपाल रमेन डेका से जिला रेडक्रॉस प्रबंध समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विश्राम गृह में सौजन्य मुलाकात की।

राजधानी से जनता तक । जिला प्रमुख पवन तिवारी । कबीरधाम । इस अवसर पर समिति के नव नवनियुक्त चेयरमैन तथा पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, वाइस चेयरमैन जीवन कौशिक, राज्य प्रतिनिधि बालाराम साहू, हरीश साहू तथा अन्य सदस्यों ने राज्यपाल महोदय को जिले में चल रही रेडक्रॉस की विभिन्न गतिविधियों और सेवाओं की जानकारी दी।राज्यपाल डेका आज कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास पर थे। पदाधिकारियों ने बताया कि जिले में रेडक्रॉस के माध्यम से सामाजिक सरोकारों से जुड़ी कई गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जिनमें रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, जरूरतमंदों को सहायता और आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्य शामिल हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों को लाभान्वित करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
राज्यपाल रमेन डेका ने समिति के सदस्यों को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस समाज सेवा का एक अद्वितीय मंच है, जो जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्यपाल ने जिले में रेडक्रॉस गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जरूरी मार्गदर्शन दिया और सदस्यों को समाज हित में और अधिक सक्रियता से कार्य करने की प्रेरणा दी। समिति के सदस्यों ने राज्यपाल महोदय को आश्वस्त किया कि रेडक्रॉस के उद्देश्यों को साकार करने के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज