राज्य सरकार ने किया आदिवासी संस्कृति को सहेजने का काम : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 

राजधानी से जनता तक । कांकेर-रायपुर । एक समय में केवल 5 हजार जनप्रतिनिधि होते थे, राजीव गांधी ने पंचायत राज को सशक्त बनाने का काम किया। जब से पंचायती राज लागू हुआ है एक तिहाई महिलाकों को भी आरक्षण देने का काम किया गया है।उक्त बातें आज कांकेर के गोविंदपुर में आयोजित नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कही। श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पंचायती राज और नगरीय निकाय में महिलाओं को प्राथमिकता देने का काम हमारी सरकार ने किया है। हमारे छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा महिला मतदाता है। राज्य सरकार ने पंचायती राज राज को सशक्त करने का काम किया है, हमने सभी जनप्रतिनिधियों के मानदेय में बढ़ोतरी की है। श्री बघेल ने कहा कि पेसा कानून लागू करने का काम हमने किया है। कई एकड़ से अधिक जमीन को हमने वापस दिलाने का काम किया हैं। लगातर बस्तर में विकास के काम छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हो रहा है, इसमें ऋणमाफी, समर्थन मूल्य में धान खरीदी, वनोपज खरीदी, नरवा-गरवा -घुरवा-बाड़ी, रीपा जैसी योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार और आय के नए विकल्प सामने आया है। राज्य में मिलेट्स को खरीदने की व्यवस्था, इमली से कैंडी बनाने की व्यवस्था, आदिवासी संस्कृति को बचाने और देवगुड़ी बनाने का काम राज्य सरकार ने किया है।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजीव गांधी ने कहा था कि यहां दो करोड़ लोग है, लेकिन जनप्रतिनिधि केवल 5 हजार हैं। इसलिए पंचायती राज्य का प्रावधान स्व. राजीव गांधी ने किया। उन्होंने 73 वें और 74 वें संशोधन के माध्यम से यह तय किया, साथ ही एक तिहाई महिलाओं को आरक्षण देने की व्यवस्था भी की। जब से पंचायती राज्य लागू हुआ है, महिलाएं मंच में बैठी हैं। पंचायत भी संचालित कर रही हैं और महापौर भी बनी हैं। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम हमने किया है। मतदाता सूची अभी प्रकाशित हुई है इसमें 57 विधानसभाओं में महिला मतदाता ज्यादा हैं। छत्तीसगढ़ में कोई भेदभाव नहीं होता। बेटे-बेटियों में कोई भेदभाव नहीं होता। महिलाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। पंचायती राज को मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है। हम लोग लगातार पंचायती राज्य को मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं। पेसा कानून को हमने लागू किया है। लोहांडीगुड़ा में आदिवासियों की जमीन को वापस कराने का काम हमने किया है। छत्तीसगढ़ में तेजी से आदिवासी विकास हो रहा है। तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि बढ़ाई गई है। 67 लघु वनोपज हम खरीद रहे हैं। दो लाख महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। 300 इंडस्ट्रियल पार्क हमने शुरू किया है। हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर हम चल रहे हैं। हमने मिलेट मिशन आरंभ किया है। नथियानवांगांव में 22 प्रकार की खाद्य सामग्री बन रही है। हम लोगों के उत्पाद का सही मूल्य दिला रहे हैं। न्याय के रास्ते पर छत्तीसगढ़ चल रहा है। गोधन न्याय योजना, भूमिहीन श्रमिक न्याय योजना हमने शुरू की है। हम लोग संस्कृति को बचाने का काम निरंतर कर रहे हैं। बस्तर के लोग हमेशा राष्ट्रप्रेम से भरे रहते हैं। जमशेद जी टाटा प्रदेश में आये यहां पर खदान के लिए, यहां के आदिवासियों ने कहा कि हम सरकार को इसे दे देंगे, निजी हाथों में नहीं देंगे। फिर नेहरू जी ने यहां के लोहे से बीएसपी आरंभ किया। सार्वजनिक उपक्रम देश की संपदा है। इनका निर्माण नेहरू जी ने आरंभ किया। हम निरंतर आम जनता की तरक्की के लिए काम कर रहे हैं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज