रानीपरतेवा हायर सेकेंडरी स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव का हुआ भव्य आयोजन, जनप्रतिनिधियों और शिक्षाविदों की रही गरिमामयी उपस्थिति

 गरियाबंद/छुरा -:शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीपरतेवा में आज हर्षोल्लास के साथ शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षा को नई दिशा देने एवं बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित इस आयोजन में ग्रामीणों, विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों की विशेष उपस्थिति देखने को मिली।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य पंकज निर्मलकर थे, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला विकास समिति के अध्यक्ष रामप्रसाद शांडिल्य ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष सोमन यदू, सांसद प्रतिनिधि रमन नामदेव, पूर्व जनपद सभापति प्रहलाद यदू, ग्राम के वरिष्ठ पटेल साधु राम निषाद एवं शिक्षा जगत से जुड़े जयराम साहू उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य बसंत यदू सहित शिक्षक साहू, शिक्षक मार्कण्डेय, शिक्षक दीवान, शिक्षक दुबे, शिक्षिका द्विवेदी, शिक्षक गुप्ता सहित शाला विकास समिति के सदस्य, ग्रामवासी, शाला परिवार के सभी शिक्षक, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

अपने संबोधन में अतिथियों ने विद्यार्थियों को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। ग्राम स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और शाला विकास के लिए सभी ने सहयोग देने की प्रतिबद्धता भी जताई।

कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों का तिलक कर पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया एवं मिठाई वितरण कर उन्हें स्कूल जीवन की नई शुरुआत के लिए प्रोत्साहित किया गया।

विद्यालय परिवार द्वारा इस गरिमामयी आयोजन के सफल संचालन हेतु सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया गया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज