रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पूरे 20 वार्ड की बैठक संपन्न

भाजपा ने जीत के लिए कसी कमर सभी वार्डो में जीत हासिल करने का लक्ष्य

राजेश मूणत ने कार्यकर्ताओं को दिए जीत के टिप्स

रायपुर /  भारतीय जनता पार्टी नगरी निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर जोर-जोर से जुड़ चुकी है।  संगठन के विभिन्न स्तरों में लगातार बैठकों का दौर जारी है। इसी कड़ी में पिछले एक सप्ताह में लगातार रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पूरे 20 वार्ड की बैठक आयोजित हुई।

इस बैठक की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक श्री राजेश मूणत ने की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए निर्देशित किया और  संगठन की रणनीति से अवगत कराया।

बैठक में भाजपा विधायक राजेश मूणत ने कहा कि पार्टी ने सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में जीत दर्ज करने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कहा कि रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डो में पार्टी जिस भी प्रत्याशी को टिकट देगी, हमें संगठित होकर उस प्रत्याशी को विजयी बनाना है।

विधायक राजेश मूणत ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा के साथ ही उपचुनाव में जिस तरह से छत्तीसगढ़ में भाजपा का परचम लहराया है, वैसे ही आगामी चुनाव में भी भाजपा को जीताना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को कमर कसनी होगी। उन्हें भाजपा के एक साल के कार्यकाल को लेकर जनता के बीच जाना है। ऐसे में जनता को अपने पक्ष में लाने की कोशिश सभी कार्यकर्ताओं को करनी होगी। सरकार की योजनाओं को उन तक पहुंचाना है। इसके साथ ही वार्ड स्तर पर बैठक के साथ कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर इन योजनाओं से जनता को रूबरू कराना होगा।

रायपुर नगर निगम में भाजपा का महापौर बनाने का लक्ष्य

भाजपा विधायक श्री राजेश मूणत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा का लक्ष्य रायपुर नगर निगम में अपना महापौर बनाना है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यों का लाभ चुनाव में मिलेगा। जबकि कांग्रेस को  राज्य में भूपेश बघेल और रायपुर में महापौर एजाज ढेबर के कार्यकाल में हुए बड़े घोटालों का नुकसान उठाना पड़ेगा।

विधायक राजेश मूणत ने कहा कि नगर निगम में घोटालों और भ्रष्टाचार के कारण कांग्रेस ने महापौर एजाज ढेबर से आमजनता नाराज है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के रहते बूढ़ातालाब फव्वारा घोटाला, यूनीपोल घोटाला, स्मार्ट सिटी फंड का दुरुपयोग सहित कई घोटाले हुए।

उन्होंने कहा कि आम जनता ने कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त होकर उसे 2023 के विधानसभा चुनाव में जड़ से उखाड़ फेंका।

इसी प्रकार वह नगरी निकाय चुनावों में भी कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए पूरी तरीके से तैयार है।

जनता कांग्रेस से नाराज है। लेकिन हमें चुनाव को हल्के में नहीं लेना है पूरी तैयारी के साथ, अपने-अपने क्षेत्र में प्रचार अभियान को तेज करना है।  हमें अपनी तरफ से भी पूरी तैयारी करनी चाहिए। निश्चित तौर पर इसका लाभ भाजपा को मिलेगा।

इस बैठक में सभी वार्डों के कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में बोले कि जो भी प्रत्याशी तय होगा बिना गुटबाजी किये ईमानदारी से कार्य करना है। विधायक राजेश मूणत ने कहा कि हमारा प्रत्याशी केवल कमल फूल है। इस बैठक में रायपुर पश्चिम विधानसभा के अभी 20 वार्डो के भाजपा जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पदाधिकारी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज