राजधानी से जनता तक | लैलूंगा |धर्मेंद्र महंत | रेडी टू ईट फूड की समस्या को लेकर बरखोरया के सैकड़ो महिला पहुंची पूर्व विधायक हृदय राम राठिया के निवास स्थान कुर्रा, जिस पर पूर्व विधायक हृदय राम राठिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल महिलाओ के साथ सीधे महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय पहुंचे और समस्या का हल नहीं होने पर तत्काल रायगढ़ जिले के संवेदनशील कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा से दूरभाष पर संपर्क किया और समस्या का हल खड़े-खड़े कराया। जिससे ग्रामीणों ने पूर्व विधायक हृदय राम राठिया का आभार व्यक्त किया।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com




