लूट के आरोपी को गरियाबंद पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना गरियाबंद पुलिस की तत्परता से आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

 

गरियाबंद-: गरियाबंद थाना क्षेत्र में लूट की एक वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थी युवराज गढ़िया निवासी कोचवाय ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 जून की रात वह अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से गरियाबंद में बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था। रात लगभग 9:30 बजे पार्टी से लौटते समय केशोडार तंवरबाहरा के पास चट्टान के पास बाथरूम के लिए रुके थे, तभी स्कूटी में सवार दो अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे।

आरोपियों ने चाकू जैसी चीज़ गले पर लगाकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट कर प्रार्थी से दो मोबाइल फोन (रियलमी और टेक्नो कंपनी) और 3100 रुपये नगद लूट लिए। इसके बाद वे स्कूटी से फरार हो गए।

 

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच में सामने आया कि डोंगरीगांव निवासी राजा बांगड़े ने एक विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। राजा बांगड़े से दो मोबाइल और 1300 रुपये नगद तथा नाबालिग से घटना में प्रयुक्त स्कूटी जब्त कर ली गई है।

गिरफ्तार आरोपी

1. राजा बांगड़े, पिता कैलाश बांगड़े, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम डोंगरीगांव, जिला गरियाबंद

2. एक विधि से संघर्षरत बालक (नाम उजागर नहीं किया गया)

पुलिस ने दोनों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज