विधायक उद्देश्वरी पैकरा के हाथों 234 छात्राओं को मिली साइकिल

जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष व नगर पंचायत उपाध्यक्ष रहे उपस्थित

चन्द्रदीप यादव/राजधानी से जनता तक/कुसमी बलरामपुर

कुसमी :- राज्य शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वरी साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमी में अध्ययनरत 234 छात्राओं को साइकिल का वितरण किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्साह, उमंग और खुशियों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं, शिक्षकगण, अभिभावक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने कहा कि राज्य सरकार बालिकाओं की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सरस्वरी साइकिल वितरण योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की छात्राओं को शिक्षा से जोड़ना तथा उनकी पढ़ाई को सरल और सुगम बनाना है। साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी, समय की बचत होगी और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा से ही समाज सशक्त और आत्मनिर्भर बनता है। आज बालिकाएं शिक्षा, खेल, विज्ञान, प्रशासन सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं बालिकाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सरस्वरी साइकिल योजना भी इसी कड़ी का एक अहम और प्रभावी कदम है।

साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा विधायक का आत्मीय स्वागत किया गया तथा इस जनकल्याणकारी योजना के लिए शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया। विद्यालय के प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस योजना से छात्राओं का मनोबल बढ़ेगा और वे बिना किसी बाधा के नियमित रूप से शिक्षा ग्रहण कर सकेंगी।

इस अवसर पर सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा, जिला पंचयात अध्यक्ष हिरामनी निकुंज,जनपद अध्यक्ष बसंती भगत,नगर पंचायत उपाध्यक्ष आंनद जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं,जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ भाजपा के कार्यकर्त्ता, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज