विपरीत वैश्विक परिस्थितियों के बीच जन-जन की चिन्ता मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – देवेन्द्र ठाकुर

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल

देवभोग- देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत को लेकर इन बड़ी फैसलों से भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश मंत्री देवेंद्र ठाकुर ने जोरदार स्वागत में सहृदयता से आभार जताया है। उन्होंने इसे आम जनता, किसानों और व्यापारियों के हित में लिया गया ,यह बड़ा फैसला बताया है। इस फैसले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 13 रुपए और डीजल पर 10 रुपए की एक्साइज ड्यूटी घटाकर आम लोगों को बड़ी राहत दी गई है। उन्होंने और भी यह कहा कि इससे परिवहन लागत कम होगी और महंगाई पर भी नियंत्रण में मदद मिलेगी । उल्लेखनीय है कि वैश्विक स्तर पर युद्ध जैसे हालात और कच्चे तेल की कीमती में उतार-चढ़ाव के बावजूद भी केंद्र की मोदी सरकार सरकार ने जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।ऐसे साहसिक और जनकल्याणकारी फैसला केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही ले सकती है। भारत सरकार की इन फैसलों से भारत देश करोड़ों, किसानों और आम नागरिकों सहित कई अन्य लोगों को विशेष राहत मिलेगी। चुकी किसानों को अधिकतर खेती-किसानी में डीजल, पेट्रोल की अत्यंत आवश्यकता होती है। साथ ही, इसका सकारात्मक प्रभाव बाजार और आम उपभोक्ताओं पर भी असर पड़ेगी। देवेंद्र ठाकुर केंद्र सरकार को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार लगातार जनता के हित में ठोस निर्णय लेती है ,और आगे भी इसी तरह के और भी कई आवश्यक जरूरतमंदें है, देश की अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आम नागरिकों के पक्ष में उचित निर्णय लेने में सरकार सख्त प्रयास जारी रहेंगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज