वीबी-जी राम जी अधिनियम लागू करने प्रशासन तैयार : 15 जून तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश

 

खैरागढ़ । भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा अधिसूचित वीबी-जी राम जी अधिनियम, 2025 को आगामी 1 जुलाई 2026 से देशभर में लागू किए जाने के मद्देनज़र जिले में आवश्यक तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में की।

बैठक में 21 अप्रैल 2026 को आयोजित समीक्षा बैठक के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों को लंबित कार्यों की अद्यतन प्रगति प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। जल संसाधन, उद्यानिकी, कृषि एवं वन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को अधिनियम लागू होने से पूर्व सभी आवश्यक कार्य 15 जून 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान मिट्टी संबंधी कार्यों की पूर्णता, वर्षा पूर्व भौतिक सत्यापन, युक्तधारा आधारित ग्राम पंचायत योजनाओं की प्रगति, प्राप्त शिकायतों के निराकरण, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत मजदूरी भुगतान, हितग्राहियों के ई-केवाईसी, वृक्षारोपण एवं नर्सरी गतिविधियों तथा ग्राम सभाओं से आवश्यक अनुमोदन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर शासन एवं भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप समय-सीमा में कार्य पूर्ण करें। साथ ही वर्षा ऋतु प्रारंभ होने से पहले सभी कार्यों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने तथा किसी भी स्तर पर लंबित प्रकरण नहीं रहने पर विशेष जोर दिया गया।

गौरतलब है कि 1 जुलाई 2026 से वीबी-जी राम जी अधिनियम, 2025 पूरे देश में प्रभावी होने जा रहा है। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक प्रशासनिक एवं तकनीकी तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

वीबी-जी राम जी अधिनियम लागू करने प्रशासन तैयार,

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज