वीवीएम और वीवीपेट वेयर हाउस की सुरक्षा में तैनात कानिस्टेबल की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश

राजधानी से जनता तक । कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा में कलेक्टर कार्यालय परिसर के वी वी एम और वी वी पेट वेयर हाउस की सुरक्षा में तैनात जिला पुलिस बल के एक कानिस्टेबल का शव गार्ड रूम में पाया गया है। कानिस्टेबल आरक्षक की मौत सीने में गोली लगने से हुई है। मामला संदिग्ध है। कानिस्टेबल ने आत्महत्या की है, दुर्घटनावश गोली चली है या कोई और घटना हुई है इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही होगा।पुलिस सूत्रों के अनुसार जिला पुलिस बल में कानिस्टेबल ललित सोनवानी उम्र करीब 28 वर्ष पुलिस लाइन में पदस्थ था। पिछले कुछ समय से वह कलेक्टर कार्यालय परिसर के वी वी एम और वी वी पेट वेयर हाउस में ड्यूटी कर रहा था। सोमवार को भी वह दोपहर 02 बजे से रात 08 की शिफ्ट में वेयर हाउस में ड्यूटी पर था।दोपहर 02 बजे ललित सोनवानी ड्यूटी पर पहुंचा था। रात 08 बजे जब आर पी एफ का कानिस्टेबल ललित सोनवानी की जगह ड्यूटी के लिए वेयर हाउस पहुंचा तो उसने देखा कि ललित सोनवानी गार्ड रूम में मृत हालत में पड़ा हुआ है। उसने तत्काल इस बात की सूचना अपने अधिकारी को दी। इसके बाद आर पी एफ ने घटना की जानकारी पुलिस लाइन के प्रभारी आर आई अनथराम पैकरा को दी। पैकरा मौके पर पहुंचे और उन्होंने क्षेत्रीय पुलिस थाना सिविल लाइन को घटना से अवगत कराया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कम्प मच गया। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। जिला पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण भी मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना जांजगीर चाम्पा जिले के निवासी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। गार्ड रूम को पुलिस ने अपनी सुरक्षा में ले लिया है। शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम मृतक के परिजनों के कोरबा आने के बाद मंगलवार को किया जाएगा। पुलिस ने फिलहाल घटना के सम्बंध में कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया है। जांच के बाद पूरी जानकारी देने की बात कही गई है।मृत कानिस्टेबल ललित सोनवानी का मौसेरा भाई सत्यनारायण कुर्रे कलेक्टर कार्यालय में चौकीदार है। उसने बताया कि उसके मौसा ने फोन पर उसे जानकारी दी कि ललित सोनवानी को गोली लग गई है। वह मौके पर पहुंच तो उसने देखा कि ललित के साने में गोली लगी है और उसकी मौत ही चुकी है। घटना के कारण से अनभिज्ञता जताते हुए उसने कहा कि उसके मौसा कोरबा आएंगे तो वही कुछ बता पाएंगे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज