व्यापम की जगह बनेगा कर्मचारी चयन मंडल, कैबिनेट ने दी मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य में कर्मचारी चयन मंडल के गठन को मंजूरी दे दी गई है। इस फैसले के बाद राज्य सिविल सेवा परीक्षा को छोड़कर अधिकांश सरकारी भर्तियां अब नए मंडल के माध्यम से कराई जाएंगी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) को भंग कर दिया जाएगा।राज्यपाल की अधिसूचना जारी होते ही व्यापम समाप्त हो जाएगा। वर्तमान में व्यापम की अध्यक्ष रेणु पिल्ले को ही कर्मचारी चयन मंडल का अध्यक्ष बनाया जाएगा। नए मंडल में अध्यक्ष के साथ अन्य सदस्यों की भी नियुक्ति की जाएगी और सभी महत्वपूर्ण निर्णय मंडल के माध्यम से लिए जाएंगे।सरकार का कहना है कि भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और अनियमितताओं की शिकायतों को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की जा रही है। नया मंडल परीक्षा कैलेंडर जारी कर तय समय में परीक्षा और परिणाम घोषित करेगा, जिससे युवाओं को लंबे इंतजार से राहत मिलेगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज