शक्ति कोचिंग क्लासेस के छात्र सचिन वर्मा का मंडी उप निरीक्षक पद पर चयन

 

29 विद्यार्थियों ने पुलिस आरक्षक भर्ती में भी हासिल की सफलता

छुईखदान। क्षेत्र की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था शक्ति कोचिंग क्लासेस, छुईखदान ने एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। संस्था के छात्र सचिन वर्मा का मंडी उप निरीक्षक (Mandi Sub Inspector) पद पर चयन हुआ है सचिन ने पुरे छत्तीसगढ़ में 32 स्थान हासिल किया है, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

इसके साथ ही हाल ही में आयोजित पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में भी शक्ति कोचिंग क्लासेस के 29 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। लगातार मिल रही इस सफलता ने संस्था को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाई है।

संस्था के संचालक एवं शिक्षक के.सी. साहू ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल सही मार्गदर्शन और उचित तैयारी की होती है।

संस्था के कोच बंटी भालेकर ने भी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियां अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने बताया कि शक्ति कोचिंग क्लासेस में प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी एवं नियमित अभ्यास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

स्थानीय नागरिकों एवं अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शक्ति कोचिंग क्लासेस की पूरी टीम को बधाई दी है। सचिन वर्मा के मंडी उप निरीक्षक पद पर चयन तथा 29 विद्यार्थियों के पुलिस आरक्षक पद पर चयन को क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है।

शक्ति कोचिंग क्लासेस परिवार ने सभी चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि संस्था आगे भी युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करती रहेगी।

Deendayal Yadu
Author: Deendayal Yadu

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज