शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर दोनों दोस्त मिलकर एक युवक से की मारपीट

राजधानी से जनता तक । रायपुर । शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर दो लोगों ने एक युवक से गाली-गलौज कर मारपीट किया। प्रार्थी की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी गगनदीप सिंह 26 वर्ष गुरूद्वारा के पास श्यामनगर तेलीबांधा का रहने वाला है। प्रार्थी ने थाना में शिकायत किया कि आरोपी अनमोल सानमंड अपने दोस्त के साथ प्रार्थी के पास आया और शराब पीने के लिए पैसा मांगा। प्रार्थी द्वारा पैसे नहीं देने पर आरोपी ने प्रार्थी से गाली-गलौज कर मारपीट किया। प्रार्थी की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 327, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com