शादी का झांसा देकर नाबालिक बालिका से अनाचार करने वाला आरोपी चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे

जांजगीर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया ने दिनांक 22.3.2026 थाना कोतवाली जांजगीर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की, नाबालिग लड़की को किसी अज्ञात आरोपी के द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया है की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरुध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।दौरान विवेचना के प्रार्थीया के नाबालिक बालिका को बरामद किया गया पुलिस टीम के द्वारा पूछताछ करने पर बालिका ने बताया कि आरोपी लक्की उर्फ़ लवकुश ने उसे अपने साथ ले जाकर उत्तरप्रदेश में रखा था और शादी करने का झांसा देकर पीड़िता को डरा धमकाकर शारीरिक शोषण कर रहा था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, CSP कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे को दिया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल पुलिस टीम भेजकर आरोपी को पकड़कर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए आदेश के पालन में तत्काल एक टीम तैयार कर उत्तर प्रदेश की ओर रवाना किया गया।

कोतवाली जांजगीर पुलिस द्वारा आरोपी को घेराबंदी कर ग्राम खलीलाबाद से पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम लक्की उर्फ़ लवकुश गोस्वामी बताया जिससे घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ करने पर आरोपी ने नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर तथा डरा धमका कर भगा कर साथ ले जाने और उसका शारीरिक शोषण करने का अपराध घटित करना स्वीकार किया आरोपी को धारा 137(2), 87, 64(1) BNS तथा 4,6 पोक्सो act के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, उप निरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, आरक्षक शंकर राजपूत, हजारी मेरसा का विशेष योगदान रहा

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है