श्रमिको की समस्याओ का निराकरण करने कृत संकल्पित है भारतीय मजदूर संघ – दिनेश पाण्डेय

भारतीय मजदूर संघ जिला बिलासपुर का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ सम्पन्न

भारतीय मजदूर संघ (छ.ग.) के नवनियुक्त महामंत्री दिनेश कुमार पांडेय संगठनात्मक प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। इस अवसर पर जिला के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर जिला बिलासपुर भारतीय मजदूर संघ के द्वारा विद्युत वितरण कंपनी तिफरा स्थित सभागार में वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से अतिथियों द्वारा भगवान् विश्वकर्मा, भारत माता और श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगढ़ी के चित्रों के पूजन और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार पांडेय, विशिष्ट अतिथि भारतीय मजदूर संघ मध्यप्रदेश प्रदेश के पूर्व महामंत्री , छ. ग. शासन श्रम कल्याण मंडल के पूर्व अध्यक्ष एस एन तिवारी भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विभाग प्रमुख शंखध्वनि सिंह बनाफर, प्रदेश मंत्री श्रीमती उषा साहू, स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के अ. भा. महामंत्री सुरेश तिवारी एवं जिला उपाध्यक्ष काशीराव गढ़े मंचस्थ रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री संजय तिवारी ने किया। कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन के बाद मंचस्थ अतिथियों का अंगवस्त्र और पुष्प भेंटकर सम्मान किया गया , इसके उपरांत गिरजा शंकर आचार्य ने श्रमिक गीत देश हमें देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें का समूह गायन करवाया। जिला बिलासपुर के वरिष्ठ पूर्व पदाधिकारी एस एन तिवारी ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को भारतीय मजदूर संघ के रीति नीति और उसके स्थापना से लेकर अब तक विश्व के सबसे बड़े संगठन बनने तक विस्तार की यात्रा के बारे में अवगत कराया। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बिलासपुर विभाग प्रमुख शंखध्वनि सिंह बनाफर ने पिछले तीन वर्षों में बिलासपुर जिले में किऐ गए प्रमुख कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों के साथ संगठन की मजबूती के लिए अपने सुझाव और प्रदेश नेत्रित्व से जिले की अपेक्षाओं से महामंत्री को अवगत कराया। अंत में प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार पांडेय ने अपने जोशीले उद्बोधन में कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और श्रमिकों की समस्याओं को लेकर संवेदनशील होकर कार्यकर्ताओं को अपने चाल, चरित्र और चेहरे से भारतीय मजदूर संघ का पहचान बनाने और श्रमिकों के हित और संगठन विस्तार के लिए निष्ठा पुर्वक कार्य करने का आह्वान किया तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि प्रदेश नेत्रित्व आप के सभी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करेगा। बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित स्वच्छता दीदियों ने अपनी समस्याओं से प्रदेश महामंत्री को अवगत कराया, बैठक में अन्य सभी पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं को भी अपनी बात कहने का अवसर प्रदान किया गया तथा संगठन विस्तार के लिए सभी से सुझाव आमंत्रित किये गए।

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री संजय तिवारी ने किया और अंत में आभार प्रदर्शन स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के सुरेश तिवारी ने किया। जिला सम्मेलन में मंचस्थ अतिथियों के अलावा प्रमुख रूप से बी एम एस के प्रदेश मीडिया प्रमुख श्री गिरजा शंकर आचार्य, स्ट्रीट वेंडर मजदूर संघ की प्रदेश प्रभारी श्रीमती पुष्पा वैष्णव, जिला उपाध्यक्ष अविनाश चौबे, राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश पदाधिकारी राजेश कुमार पांडेय, संभागीय सचिव प्रकाश सिंह, राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रमेश द्विवेदी, राघवेंद्र शुक्ला,स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष नंदलाल और उसके साथ बड़ी संख्या में स्वच्छता दीदियों, जयप्रकाश दूबे,बिजली कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष संतोष शर्मा तथा उनके साथी कार्यकर्ताओं, एस ई सी एल के अजय सिंह बनाफर, सत्येंद्र कुमार, गौरव सिंह तथा अन्य साथी, एन टी पी सी के महामंत्री अरुण धर दीवान और साथी, असंगठित क्षेत्र से शैलेश सिंह बिसेन, अजय कश्यप, मध्याह्न भोजन रसोइया संघ की बहनें तथा अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज