संगठन को मिला ऊर्जावान नेतृत्व: नीतीश बंजारे बने जिला महामंत्री

संवाददाता अशोक मनहर 

कर्मठ नेतृत्व का सम्मान, विश्वास की जीत और जनसेवा की प्रतिबद्धता को मिला पुरस्कार!

सरसींवा (सारंगढ़-बिलाईगढ़):- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़-बिलाईगढ़ के संगठनात्मक विस्तार की घोषणा के साथ ही जिले की राजनीति में उत्साह और ऊर्जा का नया संचार हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति के बाद 1 मार्च को जारी अधिकृत सूची में जिन नामों ने विशेष रूप से ध्यान आकर्षित किया, उनमें नीतीश बंजारे का नाम प्रमुख है, जिन्हें जिला कांग्रेस कमेटी का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।नीतीश बंजारे लंबे समय से संगठन के एक समर्पित, कर्मठ और जमीनी कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के रूप में उन्होंने न केवल संगठन का विस्तार किया, बल्कि समाज के वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाते हुए कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया। उनकी सक्रियता, विनम्र व्यवहार, समन्वय क्षमता और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा ने उन्हें कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के बीच विशेष स्थान दिलाया है। पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव, संगठनात्मक कौशल और जनसंपर्क क्षमता को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नीतीश बंजारे की नियुक्ति से जिला संगठन को नई दिशा, नई गति और नई मजबूती मिलेगी। नियुक्ति के पश्चात नीतीश बंजारे ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा क्षेत्र के जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा प्रदत्त इस विश्वास को अपनी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण से और भी मजबूत करेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस के सिद्धांतों और जनसेवा की भावना को सर्वोपरि रखते हुए वे आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सतत प्रयासरत रहेंगे।  जिला कांग्रेस कमेटी के इस निर्णय से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। नेताओं और कार्यकर्ताओं का मानना है कि नीतीश बंजारे जैसे ऊर्जावान और प्रतिबद्ध नेतृत्व के हाथों में संगठन का भविष्य सुरक्षित और सशक्त रहेगा।

युवाओं में ज्यादातर उत्साह देखने को मिल रहा है क्योंकि हमेशा से ही नीतीश बंजारे युवाओं को दिल की धड़कन है और जमीनी स्तर से ही आगे बढ़ते आए है

निश्चित ही क्षेत्र के जनता को इनका भरपूर सहयोग मिलेगा ।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज