संगीत, भक्ति और आस्था का संगम – सौम्या पाठक ला रही हैं दुर्गा माँ के लिए दो विशेष गीत

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

गरियाबंद– इस दुर्गा पूजा पर प्लेबैक सिंगर सौम्या पाठक माता दुर्गा को समर्पित अपने दो भक्ति गीत लेकर आ रही हैं।

पहले गीत का नाम है “मैया कालका भवानी” और दूसरे गीत का नाम है “जगदंबा भवानी”।

इन गीतों की कंपोज़िशन सौम्या पाठक ने स्वयं की है, जबकि गीत के बोल उनकी मां कविता पाठक ने लिखे हैं। इन गानों को सौम्या पाठक के पिताजी पुनीत पाठक ने प्रोड्यूस किया है। सौम्या पाठक ने बताया कि ये गीत उन्होंने लगभग दो वर्ष पहले ही कंपोज़ कर लिए थे।

इनकी रिकॉर्डिंग बॉली बिट्स क्लब स्टूडियो में की गई है।

सौम्या पाठक ने इससे पहले भी अनेक भजन प्रस्तुत किए हैं, लेकिन उनका कहना है कि ये गीत उनके लिए कुछ विशेष हैं। इन्हें सुनकर श्रोता भी भक्ति और आनंद में झूम उठेंगे।

ये दोनों गीत सौम्या पाठक ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किए जाएंगे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज