संसद में सावरकर पर राहुल-रिजिजू की नोक-झोंक के बाद इंदिरा गांधी का चार दशक पुराना लेटर वायरल

राहुल गांधी के इस बयान पर भाजपा नेताओं ने पलटवार भी किया और कांग्रेस को घेरा। इसी बीच सोशल मीडिया पर देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का 44 साल पुराना लेटर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने वीर सावरकर की जयंती पर उनको रिमार्केबल सन ऑफ इंडिया’ बताया था।
इंदिरा गांधी ने 20 मई 1980 को पंडित बाखले, सचिव, वीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक के नाम से संबोधित चि_ी में वीर सावरकर के योगदान का जिक्र किया था। यह चि_ी पंडित बाखले के पत्र के जवाब में लिखी गई थी।
इस लेटर में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने लिखा था, ”मुझे आपका पत्र 8 मई 1980 को मिला था। वीर सावरकर का ब्रिटिश सरकार के खिलाफ मजबूत प्रतिरोध हमारे स्वतंत्रता आंदोलन के लिए काफी अहम है। मैं आपको देश के महान सपूत (रिमार्केबल सन ऑफ इंडिया) के शताब्दी समारोह के आयोजन के लिए बधाई देती हूं।
इससे पहले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का 44 साल पुराना लेटर भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह दस्तावेज राहुल गांधी के लिए है, क्योंकि उन्होंने लोकसभा में वीर सावरकर और इंदिरा गांधी के बारे में गलत बयान दिया था। कांग्रेस पार्टी वीर सावरकर की वीरता को सवालों के घेरे में खड़ी करती रहती है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज