सड़क हादसे में बाल बाल बचे भाजपा के सरगुजा लोकसभा सीट प्रत्याशी चिंतामणि महराज

राजधानी से जनता तक| सरगुजा| सड़क हादसे भाजपा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज बाल-बाल बच गये। हादसा उस वक्त हुआ, जब चिंतामणी महाराज की कार और बाइक में जोरदार भिड़त हो गयी। घटना में में तीन लोग घायल हो गये। इस घटना में दो युवक की हालत गंभीर है। घटना अंबिकापुर-सीतापुर मुख्य मार्ग एनएच43 में बतौली थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। देर रात हुए इस घटना में चिंतामणी महाराज सुरक्षित बताये जा रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले दिनों ही भाजपा ने पहली लिस्ट जारी की है। छत्तीसगढ़ के 11 सीटों में सरगुजा सीट से भाजपा ने चिंतामणी महाराज को टिकट दिया है। जानकारी के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी बनने के बाद चिंतामणी महाराज देर रात एक कार्यक्रम से लौट रहे थे, इसी दौरान एनएच43 में बतौली थाना क्षेत्र में बाइक को चिंतामणी महाराज की कार ने टक्कर मार दी। चिंतामणि महाराज की कार के सामने विपरीत दिशा की ओर से आ रही बाइक आ गयी। जानकारी के मुताबिक बाइक पर सवार तीन युवक शराब के नशें में धुत थे। बाईक सवार 3 युवक घायल हैं, 2 की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना में चिंतामणि महाराज सुरक्षित बताये जा रहे है।सभी घायलों का सीएचसी बतौली में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया, जहां सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज