सरकार की संवेदनशील पहल से मुस्कुराईं माताएँ, बेटियों का भविष्य हो रहा सुरक्षित

जिला प्रमुख नवीन दांदडें राजधानी से जनता तक सुकमा – छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सम्मान को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की गई महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को हर माह आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे वे अपने परिवार और बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने में सक्षम हो रही हैं।
इस योजना का प्रेरणादायक उदाहरण सुकमा जिले के गोंगला गांव की निवासी श्रीमती वी. अनीता हैं। उनके लिए महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत बन गई है। शासन द्वारा उनके खाते में हर माह आने वाली राशि का उपयोग वे अपनी दोनों बेटियों दृश्या और उन्नति के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करने में कर रही हैं।
अनीता अपनी दोनों बेटियों के सुकन्या समृद्धि योजना खाते में हर माह 500-500 रुपये जमा कर रही हैं। पहले उनके लिए नियमित बचत करना मुश्किल था, लेकिन महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि ने यह काम आसान बना दिया है। इससे बेटियों की शिक्षा और भविष्य के लिए आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है।
श्रीमती अनीता ने International Women’s Day के अवसर पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएँ देते हुए इस जनकल्याणकारी योजना के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि सरकार की इस पहल ने ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों की महिलाओं में आत्मविश्वास और आत्मसम्मान की नई भावना जगाई है।
वहीं जिला प्रशासन सुकमा की सक्रियता भी इस बदलाव की अहम कड़ी बन रही है। प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि शासन की योजनाओं का लाभ पारदर्शी और प्रभावी तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। जागरूकता, समयबद्ध क्रियान्वयन और निरंतर निगरानी के जरिए प्रशासन लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज