सरगबुंदिया चौक में गौमांस के साथ युवक पकड़ा गया, पुलिस कर रही पूछताछ

राजधानी से जनता तक|कोरबा| सरगबुंदिया चौक में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने एक युवक को संदिग्ध स्थिति में गौमांस के साथ पकड़ा। आरोपी की पहचान कोरबा निवासी अली असगर के रूप में हुई है। उसके पास से प्लास्टिक के थैले में कटा हुआ मांस और मांस काटने का धारदार हथियार बरामद किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और तुरंत उरगा थाना पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक पूछताछ में अली असगर ने दावा किया कि वह पहंदा समपार फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटी हुई गाय को हटाने गया था। उसके अनुसार, किसी रेलवे कर्मचारी के कहने पर उसने यह कार्य किया, लेकिन उसने गाय के शरीर को काटकर उसका मांस प्लास्टिक थैले में भर लिया और पटरी के किनारे हड्डी और मांस के टुकड़े छोड़ दिए।

हालांकि, आरोपी की बातों को लेकर स्थानीय लोगों में संदेह बना हुआ है। लोगों का मानना है कि मांस को बेचने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज