सरपंच के मनमाने रवैया से आक्रोशित ग्रामीण एवं पंचगण

राजधानी से जनता तक । लैलूंगा।धर्मेन्द्र महंत।ब्रेकिंग । जनपद पंचायत तैलूंगा के अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत खम्हार जहां की सरपंच श्रीमती शकुंतला भगत एवं सरपंचपति मसत राम के द्वारा पंचायत के कार्यों को अपने तरीके से मनमाने और मनचाहे करवाया जा रहा है जिसमें अन्य पंचकर्मियों तक को सूचना भी पूर्णतः नहीं दिया जा रहा है जिस कारण पूरे ग्रामीण एवं पंचगण आक्रोशित हैं।

ग्रामीणों एवं पंचगणों का कहना है कि सरपंच व इंजीनियर की मिलीभगत से पैसे की लोभ में वर्तमान 2022-2023 में ग्राम खम्हार में चेक डेम का निर्माण कार्य करवाया गया है

जिसकी स्वीकृत राशि लगभग 10 लाख की है जो कि नाम मात्र दिखावे के लिए बना दिया गया है साथ ही ग्रामीणों को कहना है कि यह चेक डेम गलत स्थान में बना दिया गया है

 

जिससे यहां के ग्राम वासियों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है,यहां तक कि चेक डेम की स्वीकृत राशि और लागत राशि तक को भी वहां नहीं दर्शाया गया है और वर्तमान में ही इस चेक डेम की स्तिथि जर्जर हो चुकी है तो इसमें पूरा मिलावटी मटेरियल का उपयोग किया गया है एवं इसमें कार्य करने वाले मजदूरों का मजदूरी भी उनको नहीं मिला है।

अब देखना ये है कि संबंधित उच्च अधिकारी सी.ई.ओ. श्री मरकाम जी द्वारा तात्कालिक इस मामले की न्याय पूर्ण जांच कर कार्यवाही की जाएगी या यू ही ग्रामीणों को जांच के नाम पर आश्वासन दे दिया जाएगा ।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज