सरसींवा नपं का कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने किया औचक निरीक्षण

अनुराज साहू जिला प्रमुख सारंगढ़ बिलाईगढ़ राजधानी से जनता तक

सारंगढ़। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सरसींवा नपं कार्यालय का औचक निरीक्षण कर विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत की टैक्स वसूली की जानकारी ली। सीएमओ राकेश कुमार साहू ने बताया कि – नपं का पिछले एक वर्ष का कुल राजस्व वसूली लगभग 33 लाख रुपए है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नगर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए । सीएमओ ने जानकारी दी कि – सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए डस्ट बिन का ऑर्डर दिया गया है। डोर-टू-डोर कचरा उठाव के संबंध में उन्होंने बताया कि – फिलहाल इसका टेंडर नहीं हुआ है, लेकिन कुछ दिनों में यह कार्य शुरू कर दिया जाएगा । कलेक्टर ने नपं कार्यालय के पास स्थित पुराने स्कूल भवन को ध्वस्त (डिसमेंटल) कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही नगर की सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए तथा मुख्य सड़क पर जमा कचरे की नियमित सफाई कर स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 31 आवास स्वीकृत हो चुके हैं, जिनमें से 7 का निर्माण कार्य जारी है। वहीं 756 लोगों के घर आबादी भूमि पर होने के कारण उनके आवास के लिए सत्यापन प्रक्रिया चल रही है, जिसके बाद उन्हें भी आवास स्वीकृत किया जाएगा । निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने बस स्टैंड सरसींवा में शौचालय निर्माण की मांग रखी, जिस पर कलेक्टर ने शीघ्र शौचालय बनाने के निर्देश दिए । इसके अलावा कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सरसींवा से सराईपाली रोड पर अवैध कब्जा हटाने की कार्यवाही का भी निरीक्षण किया व संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की बाधा न आने देने के निर्देश दिए।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज