सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र भूपेश कुमार नागेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल परिक्षा परिणाम में छत्तीसगढ़ राज्य भर में तृतीय स्थान पर 

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल 

देवभोग -गरियाबंद जिले के देवभोग विकास खण्ड अंतर्गत मेधावी छात्र में सरस्वती शिशु मंदिर देवभोग का रहा दबदबा कायम बरकरार बनी हुई है।

इसी क्रम में लंकेश्वरी बाल संस्कार समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवभोग के भैया भूपेश कुमार नागेश ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में छत्तीसगढ़ राज्य में तॄतीय स्थान प्राप्त किया गया है,और भैया लिंगराज साहू सरस्वती शिशु मंदिर योजना के अनुसार मेधावी परीक्षा में छत्तीसगढ़ राज्य में तॄतीय स्थान प्राप्त किया इस गौरवान्वित हासिल करने पर भैयाओं को सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ ने छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय समिति के सदस्यों ने इन भैय्याओं को बधाई दी है,तस्मीत पात्र, सुधीर भाई पटेल, विजय मिश्रा ,विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र कुमार साहू केवल राम ध्रुव प्रधानाचार्य मनोज रघुवंशी विद्यालय परिवार के समस्त आचार्य आचार्या ने इन भैया को हार्दिक शुभकामनाएं एवं भविष्य की उज्जवल शुभकामनाएं दी तथा जिसका पूरे अंचल में इन भैयाओं के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। यह जानकारी विद्यालय के प्रचार प्रसार प्रभारी आचार्य राजकुमार यादव ने दी

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज