सरस मेला में कोंडागांव जिला ने प्राप्त किया दूसरा स्थान महिला सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ता कदम

जुनैद पारेख

 

कोंडागांव, 20 अक्टूबर 2024 ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती और स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12 से 19 अक्टूबर तक जगदलपुर में बस्तर मड़ई एवं क्षेत्रीय सरस मेला का आयोजन हुआ। इस मेले में कोंडागांव जिला ने दूसरा स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया, जो जिले की आर्थिक और सामाजिक प्रगति का संकेत है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में जिले के सभी विकासखंडों से दो-दो समूहों और उड़ान महिला कृषक प्रोड्यूसर कंपनी सहित कुल 12 समूहों ने मेले में हिस्सा लिया। डी एम एम श्री विनय सिंह ने इस सम्बन्ध में बताया कि सरस मेले में समूहों द्वारा कुल 12 लाख 38 हजार 800 रुपये के उत्पादों को बिक्री के लिए प्रदर्शित किया गया था, जिसमें से लगभग 5 लाख 66 हजार 930 रुपये के उत्पादों का विक्रय हुआ। कोंडागांव जिला ने इस उपलब्धि के साथ पूरे छत्तीसगढ़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जो जिले के लिए गर्व की बात है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास हो रहे हैं। उनके विजन में ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। सरस मेला जैसी प्रदर्शनी महिलाओं को अपने उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने का अवसर देती हैं, जिससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है, बल्कि आत्मनिर्भरता का भाव भी विकसित होता है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज