साइबर ठगों का तांडव, महिला पुलिसकर्मी समेत 3 लोगों से ठग लिए 67 लाख रुपए

वाराणसी । वाराणसी में साइबर ठगों ने एक सुनियोजित तरीके से तीन लोगों को अपना शिकार बनाया है। इनमें एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। ठगों ने इन लोगों से विभिन्न तरीकों से 67 लाख रुपये की ठगी की है। पीडि़तों ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। क्या है मामला आधार कार्ड का फर्जी इस्तेमाल : सुंदरपुर के रुद्रा टावर निवासी गुलाब लाल श्रीवास्तव को वाट्सएप पर कॉल कर बताया गया कि उनके आधार कार्ड का फर्जी इस्तेमाल करके अवैध गतिविधियां की जा रही हैं। उन्हें सीबीआई का डर दिखाकर 57 लाख रुपये ठग लिए गए। पार्ट टाइम जॉब का झांसा :  सारनाथ के ग्राम कल्यानपुर निवासी अरविंद सिंह को पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर 7 लाख 3 हजार 714 रुपये ठग लिए गए। ठगों ने टेलीग्राम के जरिए उनका बैंक खाता खुलवाया और फिर धोखे से रुपये निकाल लिए।
पेंशन के नाम पर ठगी : वाराणसी पुलिस लाइन में रह रही गीता सिंह को फोन कर बताया गया कि उनकी पेंशन बन गई है। एक लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा गया और इस तरह उनसे 10 लाख रुपए ठग लिए गए। तीनों पीडि़तों ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और साइबर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस पीडि़तों से विस्तृत जानकारी जुटा रही है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
क्या करें
* अज्ञात नंबरों से आने वाले कॉल और मैसेज से सावधान रहें।
* किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले अच्छी तरह से सोचें।
* अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे बैंक खाते की डिटेल, ओटीपी आदि किसी के साथ साझा न करें।
* अगर आपको किसी तरह की धोखाधड़ी का शिकार बनाया जाता है तो तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं।

 

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज