साइबर सुरक्षा जन जागरूकता शिविर का आयोजन, 

मगरलोड

गत 9 जनवरी को ग्राम पंचायत कुंडेल (मगरलोड) में ग्रामीणों व स्कूली बच्चे

शिक्षक को डिजिटल युग के खतरों से सचेत करने के उद्देश्य से ‘साइबर सुरक्षा एवं जन जागरूकता शिविर’ का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर वीजा प्रोजेक्ट के प्रथम चरण के अंतर्गत चलाए जा रहे ‘साइबर सिक्योरिटी एंड सोशल अवेयरनेस’ अभियान का हिस्सा था। भुनेश्वर साहू सीएससी सेंटर संचालक के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रभावी तरीके बताए गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से वित्तीय सुरक्षा (ऑनलाइन बैंकिंग व यूपीआई फ्रॉड से बचाव), सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का सुरक्षित उपयोग तथा अनजान लिंक एवं फर्जी कॉल से सतर्क रहने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत कुंडेल सरपंच श्रीमति यशोदा , पूर्व सरपंच श्रीमति फगेश्वरी ध्रुव सचिव भागवत देवागन रोजगार सहयक श्रीमति रोशनी सहित समस्त पंच एवं ग्राम प्रमुखों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। भुनेश्वर साहू सीएससी सेंटर संचालक ने बताया कि डिजिटल लेन-देन बढ़ने के साथ साइबर अपराधों में भी वृद्धि हो रही है, अतः ग्रामीण अंचलों में इस प्रकार की जागरूकता अति आवश्यक है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज