सामरी विधायक ने कलेक्टर एवं एसपी के साथ तातापानी महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा

चन्द्रदीप यादव/ राजधानी स्वतंत्रता तक/बलरामपुर रामानुजगंज 

बलरामपुर :- बलरामपुर जिले में संक्रांति पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का शुभारंभ 14 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा जिले में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा।

महोत्सव की सभी तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं।

महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर रमनलाल एवं वनमंडलाधिकारी आलोक बाजपेयी, रेड क्रॉस सोसायटी अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत सीईओ एवं नोडल अधिकारी नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर एवं सहायक नोडल अधिकारी अभिषेक गुप्ता मेला स्थल पहुँचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेला परिसर, तपेश्वर महादेव मंदिर, सामूहिक विवाह स्थल, लगाए जा रहे विभागीय स्टॉल, मुख्य मंच एवं बैठक व्यवस्था का अवलोकन किया। इस दौरान संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से पूर्ण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

तातापानी महोत्सव के अंतर्गत 14 जनवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत 200 जोड़ों का विवाह समारोह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं अन्य मंत्रियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा। तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव के दौरान इस वर्ष मेला स्थल एवं आरागाही हवाई पट्टी में पैरासेलिंग जैसी साहसिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। वहीं सांस्कृतिक संध्याओं में स्कूली छात्र-छात्राओं, स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ आमंत्रित कलाकारों द्वारा विविध एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज