सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का चतुर्थ वार्षिकोत्सव 2 जून को, निकलेगी भव्य शोभायात्रा

रायपुर। चौबे कॉलोनी स्थित श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर में संगीतमय सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 2 जून, मंगलवार को चतुर्थ वार्षिकोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों से सजाया जाएगा तथा हनुमान जी का झूला उत्सव भी आयोजित किया जाएगा। श्री हनुमंत सेवा समिति के अनुसार सुबह 6:45 बजे अग्रसेन चौक स्थित श्री गणेश मंदिर से श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में रामदरबार, बाहुबली हनुमान, जामवंत और वानर सेना की आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। तरुण सोनी एंड पार्टी द्वारा लाइव भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी, जबकि अंतरराष्ट्रीय कलाकार विकास मालवी 251 दीपकों को सिर पर रखकर कीलों और कांच पर विशेष धार्मिक नृत्य प्रस्तुत करेंगे। श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में बजरंग बली की पताकाएं लेकर शोभायात्रा में शामिल होंगे।

प्रातः 10 बजे मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, ज्योत प्रज्ज्वलन एवं सवामणी भोग का आयोजन होगा। इस अवसर पर 151 श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए विशेष भोग अर्पित करेंगे तथा उन्हें प्रसाद के साथ हनुमान जी का गदा स्मृति-चिह्न के रूप में प्रदान किया जाएगा।

संध्या 5:30 बजे छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भजन गायक जे. पी. शर्मा एवं मीनाक्षी राऊत भक्तिमय प्रस्तुतियां देंगे। रात्रि 8 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, 8:15 बजे महाआरती एवं छप्पन भोग तथा 8:30 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

समिति ने बताया कि जून 2022 से श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को आरती के पश्चात रात्रि 7:51 बजे संगीतमय सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का नियमित आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। चार वर्षों से निरंतर चल रहे इस आयोजन की ख्याति छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों तक पहुंच चुकी है और इसकी वर्षगांठ को भव्य उत्सव के रूप में मनाने की परंपरा निरंतर जारी है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]

टॉप स्टोरीज