सावन के चौथे सोमवार को शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल

देवभोग- सावन माह के चौथे सोमवार को देवभोग क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ की भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मन में आस्था और विश्वास के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर पूरे दिन “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से गूंजता रहा। इस पावन अवसर पर कई शिव भक्तों ने धार्मिक परंपरा के अनुसार डाक बम और नाग बम के रूप में भगवान भोलेनाथ की आराधना की। कांवड़ लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल अर्पित किया। महिला, पुरुष और युवा भक्तों में भी सावन सोमवार को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया।

डूमरबाहाल शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सावन के चौथे सोमवार को डूमरबाहाल शिव मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की आवाजाही बनी रही। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, फूल, दूध और जल अर्पित कर विधि-विधान से पूजा की। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा।

मंदिर के पुजारी आचार्य पंडित भोला प्रसाद दुबे ने बताया कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है। सावन के सोमवार को श्रद्धालु पूरे विश्वास और श्रद्धा के साथ भगवान शिव की पूजा करते हैं। मान्यता है कि इस दौरान सच्चे मन से की गई शिव आराधना से भक्तों को भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

उन्होंने कहा कि डूमरबाहाल शिव मंदिर में सावन के चौथे सोमवार को श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से पूजा-अर्चना की और भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-शांति एवं खुशहाली की कामना की।

आस्था और भक्ति में डूबा पूरे देवभोग क्षेत्र

सावन के चौथे सोमवार पर देवभोग क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह शिवमय नजर आया। मंदिरों में सुबह से लेकर देर तक श्रृद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों द्वारा लगाए जा रहे जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रृद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपनी उज्जवल भविष्य व मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की।

सावन के चौथे सोमवार ने एक बार फिर क्षेत्र में धार्मिक आस्था, श्रध्दा और भक्ति की मज़बूत भावना को प्रर्दशित किया।शिक भक्तों के लिए यह दिन भगवान भोलेनाथ के लिए यह दिन भगवान भोलेनाथ के प्रति समर्पण और विश्वास का विशेष अवसर रहा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है