सिलगेर, गोलाबेकूर और रोकेल पंचायतों में नए सरपंच के लिए सजेगी चुनावी रणभूमि

त्रिस्तरीय पंचायत उप-चुनाव का शंखनाद: 1 जून को वोटिंग, 4 जून को फैसला

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

राजधानी से जनता तक/सुकमा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत उप-चुनाव की घोषणा के साथ ही सुकमा जिले में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्मा गया है। जिले की तीन ग्राम पंचायतों—सिलगेर, गोलाबेकूर और रोकेल—में सरपंच पद के लिए होने जा रहे उप-चुनाव को लेकर गांव-गांव में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतंत्र का यह महापर्व अब पूरे रंग में दिखाई देने लगा है।

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी समय-सारणी के अनुसार जिले में कुल 3 सरपंच और 21 पंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। सुकमा जनपद पंचायत के गोलाबेकूर, छिंदगढ़ जनपद पंचायत के रोकेल और कोंटा जनपद पंचायत के सिलगेर में सरपंच पद के लिए सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। इन पंचायतों में प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कवायद शुरू हो चुकी है।

उधर जिला प्रशासन भी निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने की तैयारी में जुट गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शबाब खान ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित की जा रही है। नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब 21 मई को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम तस्वीर साफ हो जाएगी। इसके बाद चुनाव प्रचार और भी तेज होने की संभावना है।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 1 जून को मतदान होगा, जबकि 4 जून को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव को लेकर ग्रामीण इलाकों में उत्साह का माहौल है और पंचायतों में नए नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

खास बात यह है कि जिले के नगरीय निकायों में फिलहाल कोई पद रिक्त नहीं होने के कारण प्रशासन और राजनीतिक दलों का पूरा फोकस पंचायत उप-चुनावों पर केंद्रित है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जनता किसे अपना नया सरपंच चुनती है और किसके हाथों में गांव की कमान सौंपती है।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज