सुकमा में अवैध रेत माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार

बिना ट्रांजिट पास दौड़ रहे 8 वाहन पकड़े गए, 3 हाइवा समेत 5 ट्रैक्टर जब्त

कलेक्टर अमित कुमार के निर्देश पर खनिज और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई से मचा हड़कंप

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने अब तक की बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत माफियाओं पर शिकंजा कस दिया है। मंगलवार को कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन में खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कुड़ुकरास क्षेत्र में औचक दबिश देकर बिना वैध ट्रांजिट पास रेत परिवहन कर रहे 8 वाहनों को पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।
संयुक्त जांच दल ने मौके पर 3 हाइवा और 5 ट्रैक्टरों को अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए पकड़ा। जांच के दौरान कई वाहनों के पास वैध ट्रांजिट पास नहीं मिला। प्रशासन ने तत्काल 5 वाहनों को जब्त कर लिया, जबकि 3 वाहन चालक कार्रवाई से बचने के लिए रास्ते में ही रेत खाली करने लगे, लेकिन टीम ने उन्हें भी घेरकर पकड़ लिया।
सूत्रों के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में ओडिशा और सुकमा क्षेत्र के लोग शामिल हैं। प्रशासन अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गया है।
खनिज विभाग ने बताया कि सभी मामलों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015, खान एवं खनिज विकास तथा विनियमन अधिनियम 1957 तथा छत्तीसगढ़ खनिज (खनन, परिवहन एवं भंडारण) नियम 2009 के तहत सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
खनिज निरीक्षक मंथन केमरो ने साफ कहा कि बिना अनुमति खनिज परिवहन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी लगातार अभियान चलाकर अवैध उत्खनन पर रोक लगाई जाएगी।
प्रशासन ने जिले के खनिज ठेकेदारों और वाहन संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि प्राकृतिक संसाधनों की चोरी करने वालों पर अब लगातार नजर रखी जा रही है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज अमला और पुलिस की टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय हैं तथा आने वाले दिनों में और भी बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है।
“रेत माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, सुकमा में अब नहीं चलेगा अवैध उत्खनन”
इस कार्रवाई को जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की सबसे प्रभावी और सख्त मुहिम माना जा रहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज